फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ों को नहीं काटने देंगे...हरिद्वार में पर्यावरण मित्र संस्था का विरोध प्रदर्शन

रेनू सकलानी Updated Tue, 25 Nov 2025 03:13 PM IST

सैकड़ों हरे भरे पेड़ों के काटने की योजना के खिलाफ पर्यावरण मित्र संस्था के सदस्यों द्वारा विरोध प्रदर्शन।  हरिद्वार की गंग नहर पटरी पर सिंहद्वार से अमरापुर घाट तक घाटों के निर्माण की योजना। पर्यावरण मित्र संस्था ने इसे तुरंत रोकने की मांग की। संस्था के अध्यक्ष डॉ॰ संदीप कपूर एवं व्यापारमंडल के जिला महामंत्री प्रदीप कालरा ने कहा कि विकास के नाम पर पर्यावरण का विनाश नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि यदि हम जागरूक नहीं हुए तो हरिद्वार का हाल भी दिल्ली, एनसीआर जैसा हो जाएगा, जहां आज स्वच्छ सांस लेना भी दुर्लभ हो गया है। संस्था के महामंत्री संजय पंवार एवं संरक्षक नीलू खन्ना ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार ने पर्यावरण की रक्षा के नाम पर टैक्स लगा दिया है और धर्मनगरी हरिद्वार में सैकड़ों पेड़ों को काटने की तैयारी कर रही है। यह दोहरा चरित्र सहन नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के अंत में यह निर्णय लिया गया कि यदि सरकार ने यह निर्णय वापिस नहीं लिया तो हरिद्वार में एक नया चिपको आंदोलन चलाया जाएगा। परंतु किसी भी कीमत पर हरे भरे पेड़ों को कटने नहीं देंगे। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें