नशे की हालत में एक युवक ने डायल-112 पर कॉल कर चार दिन के भीतर हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर 12 घंटे के अंदर आरोपी सोहन सिंह रावत निवासी ग्राम पाटा, थाना यमकेश्वर, जिला पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कबूला कि नशे की हालत में पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। आरोपी हरिद्वार के एक होटल में कार्यरत है और शराब पीने का आदी है।