फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हरिद्वार में अलीपुर गांव के खेतों में पहुंचा हाथी, दहशत में ग्रामीण

थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर में रविवार की सुबह हाथियों ने खेतों में घुसकर गन्ने और गेहूं की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। जंगल से निकलकर हाथी लगातार खेतों का रुख कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत और किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों पिछले एक सप्ताह से दस्तक दे रहे दो हाथियों ने गन्ने और गेहूं की फसलों को रौंद दिया है। उन्होंने कहा कि किसान खेतों में जाने से भयभीत हैं, क्योंकि जंगल से आए हुए हाथी कभी भी किसी पर हमला कर सकते हैं। किसान नेता प्रियव्रत ने वन विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि गांव वाले लगातार वन विभाग को फोन करते हैं,लेकिन टीम मौके नहीं पहुंचती। गांव के लोग आए दिन खुद ही इकट्ठा होकर हल्ला मचा कर हाथी को जंगल की ओर भागते रहते है। हाथी फसलों को नष्ट कर गन्ने के खेतों में घुस जाते हैं,तब जाकर वन विभाग टीम की आती है। चौकी प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि हाथी की सूचना मिलते टीम मौके पर पहुंचती है और रात्रि में गश्त भी लगातार करती रहती है। उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें