फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद सम्मान यात्रा 2.0' का जिलाधिकारी ने फ्लैग ऑफ कर किया शुभारम्भ

रेनू सकलानी Updated Sat, 04 Oct 2025 04:42 PM IST

हरिद्वार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला मुख्यालय परिसर में शहीद सम्मान यात्रा 2.0' का फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार की तरफ से 5 अक्टूबर को 'गढ़वाल राईफल्स रेजीमेंट सेन्टर' लैंसडाउन में 'शहीद सम्मान समारोह' का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा वीर नारियों/आश्रितों को ताम्रपत्र भेंट कर सम्मानित किया जायेगा। इस कार्यक्रम से पूर्व प्रदेशभर में शहीद सम्मान यात्रा 2.0 की शुरूआत दिनांक 25 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक की गई। जिसमें शहीद सैनिकों के घर-आंगन की मिटट्टी एकत्रित की गई। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा शहीद सैनिकों के आश्रितों को उनके आवास से विभागीय वाहन के द्वारा रोशनाबाद लाया गया। जहां से 'फ्लैग आफ' कार्यक्रम के उपरान्त वीर नारियों एंव उनके आश्रितों को लैंसडाउन के लिये रवाना किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें