फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में बिजली संकट, भूमिगत लाइन की लापरवाही से लोग परेशान

Renu Saklani Updated Tue, 07 Apr 2026 02:32 PM IST

सीजन शुरू होते ही भूमिगत विद्युत लाइन विभाग की लापरवाही से स्थानीय जनता और श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने बताया कि उत्तरी हरिद्वार के कई इलाकों में रात में 6 घंटे और सुबह 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती से व्यापारियों का सामान खराब हो रहा है, वहीं होटल और धर्मशाला संचालक भी प्रभावित हैं। सुनील सेठी के नेतृत्व में लोगों ने सड़कों पर उतरकर विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने कहा कि भूपतवाला, सत्यम विहार, गंगा विहार, जसविंद्र, खड़खड़ी और भारतमाता पुरम से हरकी पौड़ी तक के क्षेत्र में रोजाना कई घंटों का बिजली संकट बना हुआ है। सीवर कार्यों के दौरान क्षतिग्रस्त हो रही विद्युत लाइनों को समय पर ठीक नहीं किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें