फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में पुलिस और प्रशासन की टीम ने मारे छापे, भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद

अलका त्यागी Updated Thu, 09 Oct 2025 05:46 PM IST

हरिद्वार में दीपावली से पहले प्रशासन ने अवैध पटाखा कारोबारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ज्वालापुर क्षेत्र की लोधा मंडी, पीठ बाजार में एसडीएम की अगुवाई में प्रशासन और पुलिस की टीम ने छापेमारी की गई। यहां एक मकान में भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए। मालिक से जब भंडारण का लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई भी कागज नहीं दिखा सका। अधिकारियों के अनुसार, मकान से बरामद पटाखों की मात्रा इतनी ज्यादा थी कि उन्हें ढोने के लिए कई वाहनों का सहारा लेना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह मकान लंबे समय से गोदाम की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था। लाइसेंस न मिलने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की और मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी। एसडीएम जितेंद्र कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें