गुरुकुल परिसर हरिद्वार में पीजी छात्र-छात्राओं ने भी धरना प्रदर्शन शुरू किया। पीजी छात्र छात्राओं ने पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए नारेबाजी की। उनका कहना है कि पूर्व में उन्होंने स्टाइपेंड नहीं मिलने पर इस विषय से संबंधित सूचना को लिखित रूप में परिसर निदेशक को दिया था। समाधान नहीं होने पर कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया। छात्रों ने कहा कि स्टाइपेंड ना प्राप्त होने की दशा में छात्र छात्राएं कार्य बहिष्कार करने के लिए मजबूर हैं।