कांवड़ मेला और चारधाम यात्रा को लेकर पुलिस सख्त है। ऑपरेशन लगाम अभियान के तहत थाना श्यामपुर पुलिस ने काली फिल्म और हूटर लगी स्कार्पियो को जब्त किया। मौके पर कई अन्य वाहनों से भी अवैध उपकरण हटवाए गए। यातायात नियमों के उल्लंघन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है।