फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्सर में अवैध मावा निर्माण इकाइयों पर छापा, दो प्रतिष्ठान सील

Renu Saklani Updated Wed, 15 Jul 2026 02:59 PM IST

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर मंगलवार को लक्सर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित खाद्य निर्माण इकाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग, तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने खरंजा कुतुबपुर स्थित मावा निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की। अपर आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) गढ़वाल मंडल आर.एस. रावत के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, तहसीलदार लक्सर, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन और लक्सर थाना पुलिस की टीम शामिल रही। जांच के दौरान पता चला कि कुरबान पुत्र छब्बर और इलियास पुत्र असरफ बिना वैध फूड लाइसेंस के मावा निर्माण और दूध बिक्री का काम कर रहे थे। निरीक्षण के समय दोनों संचालक आवश्यक दस्तावेज और लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके चलते खाद्य सुरक्षा विभाग ने दोनों प्रतिष्ठानों को अग्रिम आदेश तक बंद करने के नोटिस जारी कर दिए और उन्हें सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी। टीम ने दोनों इकाइयों से मावा बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे दूध के तीन नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। साथ ही, बिना वैध लाइसेंस खाद्य निर्माण इकाई संचालित करने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने के मामले में दोनों संचालकों के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें