फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए एआरटीओ के नेतृत्व में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया

रविवार के दिन जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए एआरटीओ नेहा झा के नेतृत्व में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा भी उपस्थित रहे। शहर के प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील मार्गों पर सघन चेकिंग कर ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन संचालन तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने तथा आवश्यक अभिलेख न होने जैसे मामलों में कुल 50 चालान किए गए। वहीं गंभीर नियम उल्लंघन पाए जाने पर 10 वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त कई वाहन चालकों को मौके पर ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सख्त चेतावनी दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें