फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरिद्वार में जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने दी बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि

हरिद्वार में जिला महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि बाबा साहेब ने देश में संविधान निर्माण कर हर नागरिक को समान अधिकार दिए और महिलाओं को पहली कलम से वोट का अधिकार दिया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह और पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान ने कहा कि बाबा साहेब ने देश ही नहीं पूरे विश्व में भारतीय संविधान का लोहा मनवाया। वरिष्ठ नेता मनोज सैनी और यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि आज महापरिनिर्वाण दिवस पर हम यह संकल्प लें कि आज जब देश में संवैधानिक अधिकारों पर प्रहार किया जा रहा है तो हम मजबूती से संविधान के ध्वजवाहक बन उसकी रक्षा करें। यह ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें