हरिद्वार जिले को माॅडल बनाने की दिशा में चल रहे अभियान की गति अब अतिक्रमण हटाकर सफाई पर आ चुकी है। शुक्रवार को भी अतिक्रमण हटाने में टीम जुटी रही। शहर से लेकर देहात तक कई सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाया गया। इसमें मेला प्रशासन, जिला प्रशासन और नगर निगम के साथ नगर पालिकाओं की टीम सक्रियता के साथ जुटी रहीं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चले अभियान के दौरान विभागों ने अपनी रिपोर्ट भी कंट्रोल रूम को भेजी है।