भारतीय जनता महिला मोर्चा जिला हरिद्वार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी द्वारा रानीपुर मोड़ चंद्राचार्य चौक पर जोरदार नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, कांग्रेस ओछी राजनीति बंद करें,कांग्रेस अंकिता की आत्मा को अपमानित करना बंद करें ,बंद करें। आदि नारे लगाए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में निकृष्ट राजनीति पर उतर आई है।