हरिद्वार में 2027 अर्ध कुंभ मेले की तैयारियों के बीच प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान और सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी की अगुवाई में पहुंची प्रशासन की टीम ने देवपुरा चौक से रेलवे स्टेशन तक फुटपाथ पर जमा अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान तमाम रेड़ी पटरी और अस्थाई दुकानों को हटाकर फुटपाथ खाली कराए गए। नाले पर बनी सभी अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही रेलवे की सीमा में बनाए गए अवैध गोदाम भी तोड़े गए। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि प्रशासन का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।