जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 99 करोड़ 50 लख रुपए का अनुमानित बजट का प्रस्ताव पारित किया गया, जबकि पिछले साल 86 करोड रुपए का बजट पारित किया गया था, इससे इस बार करीब 14 करोड़ रुपए अधिक बजट का प्रावधान विकास कार्यों के लिए रखा गया है। बोर्ड बैठक में नवाचार के कार्य और जल संरक्षण व मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के प्रस्ताव भी पारित किए गए।