हरिद्वार की चीला रेंज में वन्य जीव सप्ताह के रूप में हाथी दिवस मनाया गया। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने हथनी अरुंधति की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि एक हफ्ते में जिन तीन हाथियों की मृत्यु अलग-अलग स्थान पर हुई है, उसे मामले में जांच बिठा दी गई हैं। लगातार देश विदेश से हरिद्वार की वन विभाग की सभी रेंज में सैलानी हाथियों को देखने के लिए पहुंचते हैं। इससे टूरिज्म को बढ़ावा मिल रहा है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और दर्जाधारी मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने वन कर्मियों को सम्मानित किया।