हरिद्वार नगर निगम के नौ वार्डों की मतगणना पहले चरण में पूरी की गई है। पहले चरण में भाजपा की छह और कांग्रेस की तीन सीटों पर पार्षद प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। डीएम कर्मेंद्र सिंह और एसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।