फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, भेल गेट पर बिजली विभाग का घेराव

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भेल फाउंड्री गेट के पास बिजली विभाग का घेराव किया। वरुण बालियान ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर बिना सहमति जबरन मीटर लगाए जा रहे हैं और विरोध करने पर अधिकारियों द्वारा मुकदमे की धमकी दी जा रही है। उन्होंने आरोपित JE पर कार्रवाई की मांग करते हुए जबरन मीटर लगाने पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मीटर लगने के बाद बिजली बिल कई गुना बढ़ गए हैं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मनमानी नहीं रुकी तो बड़ा जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें