भाजपा सरकार में देश और प्रदेशों में दलितों पर लगातार हो रही अत्याचार की घटनाओं से आक्रोशित कांग्रेस। हरिद्वार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। नगर मजिस्ट्रेट की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि अंशुल चौहान के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। बताया की पिछलें कुछ समय से देश में अनुसूचितजाति समाज के लोगों के ऊपर आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है। जिससे दलित शोषित वंचित समाज में भय और डर का माहौल व्याप्त है।