फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनाबाद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना, मानदेय बढ़ोतरी की उठाई मांग

रेनू सकलानी Updated Sat, 29 Nov 2025 06:03 PM IST

विकास भवन रोशनाबाद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी है। धरने को पूर्व महिला आयोग के अध्यक्ष संतोष चौहान एवं महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों नलिनी दीक्षित, अंजू द्विवेदी, रचना शर्मा बिंदु शर्मा, सुमन अग्रवाल आदि सभी महिलाओं ने समर्थन किया। उन्होंने सरकार से गुजारिश की उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। कहा कि पिछले कुछ वर्षों से मानदेय में कुछ विशेष बढ़ोतरी नहीं की गई। महंगाई बढ़ रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं दिन-रात घर-घर घूम कर कार्य करती हैं उन्हें उस हिसाब से मानदेय नहीं मिलता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें