फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडकुल हाईवे के धर्म कांटे पर फर्जीवाड़े का आरोप, स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

सिडकुल हाईवे स्थित एक धर्म कांटे पर स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि यहां रेत-बजरी लेकर आने वाली ट्रॉलियों का तौल कम दिखाया जाता है, लेकिन रसीद में ज्यादा वजन दर्ज किया जाता है। इससे आसपास निर्माण कार्य कर रहे लोगों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार, जो बड़ी मुश्किल से अपना घर बना रहे हैं, उनके साथ खुला अन्याय हो रहा है। गुस्साए लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें