चंपावत जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारियों के तहत ऑडिटोरियम में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में मुख्य उद्देश्य निर्वाचन संबंधी दायित्वों, आदर्श आचार संहिता और आकस्मिक परिस्थितियों में समुचित कार्रवाई की जानकारी दी गई। पंचायत चुनावों के दृष्टिगत जिले में नौ जोनल और 44 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।