फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: लखीमपुर खीरी के तीन युवक 799 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

एसओजी चंपावत, एसटीएफ कुमाऊं और बनबसा पुलिस ने संयुक्त चेकिंग के दौरान लखीपुर खीरी के तीन युवकों को 799 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी हेरोइन को बेचने के लिए नेपाल ले जा रहे थे। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ टनकपुर वंदना वर्मा के निर्देशन और प्रभारी एसओजी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एसटीएफ कुमाऊं और थाना बनबसा पुलिस टीम बीते रविवार की रात चेकिंग कर रही थी। देर रात करीब 11:30 बजे स्टांग फार्म के निकट खटीमा-टनकपुर एनएच पर बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर तीनों के कब्जे से 799 ग्राम स्मैक बरामद की गई। एसपी अजय गणपति ने बताया कि ग्राम मजरा पूरव थाना पडवा, लखीमपुर खीरी (यूपी) निवासी सूरजदीप सिंह (19) के कब्जे से 263 ग्राम, दलरापुर निवासी थाना सिंघाई, लखीमपुर करनैल सिंह (42) से 265 ग्राम और गुरमीत सिंह (42) उर्फ मिता निवासी दलराजपुर थाना सिंघाई जिला लखीमपुर खीरी के कब्जे से 271 ग्राम स्मैक बरामद बरामद की गई। आरोपियों के पास से तीन मोबाइल और 2800 रुपये भी बरामद हुए हैं। सतनाम सिंह है गिरोह का सरगना पूछताछ में आरोपियों ने लखीमपुर खीरी के सतनाम सिंह से स्मैक लेकर आने और नेपाल में चोर रास्तों से सप्लाई करने की बात बताई। आरोपियों ने बताया कि सतनाम सिंह उनके गिरोह का सरगना है। वह मुंबई, गोवा आदि राज्यों में भी स्मैक सप्लाई करता है। उस पर एनडीपीएस एक्ट के पूर्व में भी कई अभियोग दर्ज हैं। पकड़े गए गुरमीत उर्फ मिता पर भी पूर्व में लखीमपुर खीरी में दो अभियोग दर्ज हैं। तीनों पकड़ी गई स्मैक को नेपाल में एक व्यक्ति को देने जा रहे थे। पकड़े गए आरोपी सूरजदीप सिंह के मोबाइल में सतनाम सिंह के लाखों रुपयों के लेनदेन का रिकॉर्ड मिला है। इस वर्ष अब तक 140 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार पुलिस ने चंपावत में जनवरी 2025 से वर्तमान तक मादक पदार्थों की तस्करी में 140 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 87 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। इन मामलों में पुलिस अब तक 25.142 किलो चरस, 2.248 किलो स्मैक/हेरोइन, 5.789 किलो एमडीएमए ड्रग, 986 ग्राम अफीम, 83 नशीले इंजेक्शन बरामद कर चुकी है। पकड़े गए मादक पदार्थों की कीमत 17.67 करोड़ से अधिक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें