फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: 14 लाख की केबल के साथ दो भाई समेत तीन गिरफ्तार

हीरा मेहरा Updated Sun, 21 Dec 2025 02:23 PM IST

कोतवाली पंचेश्वर पुलिस और एसओजी टीम ने लाखों की केबल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें आरोपी सगे भाईयों के साथ कोचिंग संस्थान चलाने वाला व्यक्ति भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों से बरामद कार को भी सीज कर दिया है। एसपी अजय गणपति ने बताया कि बीते शुक्रवार को टनकपुर क्षेत्र में किरोड़ा पुल के पास से शिवम कुमार (27) और उसके भाई निशांत कुमार (21) तथा प्रदीप कुमार (29) निवासी ग्राम तहसील थाना रजबपुर जिला अमरोहा (यूपी) को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर किरोड़ा पुल के नीचे जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखे गए चोरी के 1330 किलो चार ड्रम बरामद किए गए। इनकी व्यावसायिक कीमत करीब 14 लाख रुपये है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें