फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत जिले में बनेगा प्रदेश का दूसरा कृषि विश्वविद्यालय, सीएम धामी ने की घोषणा

हीरा मेहरा Updated Sat, 25 Oct 2025 02:14 PM IST

जीबी पंत कृषि विवि पंतनगर के बाद प्रदेश का दूसरा कृषि विश्वविद्यालय चंपावत जिले में बनाया जाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शारदा घाट पर विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने छीनीगोठ में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का भी एलान किया। सीएम ने कहा कि ये दोनों घोषणाएं चंपावत को शिक्षा, कृषि और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सशक्त बनाने की दिशा में एतिहासिक कदम हैं। कृषि विश्वविद्यालय बनने से यहां कृषि और उद्यान के क्षेत्र में काम होंगे। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में काम तेजी से आगे बढ़े, इसके लिए विवि की आवश्यकता महसूस होती है। कृषि विवि के लिए पिछले दिनों उनकी जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के कुलपति से भी वार्ता हुई है। चंपावत जिले में कृषि विश्वविद्यालय खुलने से पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल जिले के युवाओं को भी लाभ मिलेगा। सीएम धामी ने इस दौरान 185.20 करोड़ से बनने वाले शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। साथ ही 20.50 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। सीएम ने टनकपुर में शारदा घाट पर पूजा-अर्चना की एवं प्रदेश में सुख शांति एवं कल्याण की कामना की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें