फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: जिला स्तरीय वॉलीबाल टीम के लिए दिखाया दमखम

चंपावत नगर के गोरलचौड़ खेल मैदान में जिला स्तरीय महिला वॉलीबाल टीम चयन के लिए ट्रायल किए गए। चयन ट्रायल में जिले भर की 17 वॉलीबाल महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को चयन ट्रायल का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने किया। वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव चंदन मेवाड़ी मेवाड़ी ने बताया कि लंबे समय बाद राज्य स्तरीय महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 14 दिसंबर तक रुद्रपुर में किया जाना है। इसके लिए जिला स्तरीय टीम के लिए चयन ट्रायल किए गए। प्रदर्शन के आधार पर 12 खिलाड़ियों का चयन जिला टीम के लिए किया गया है। इस दौरान वॉलीबाल एसोसिएशन के तरुण गुप्ता, अमन जोशी, देवेंद्र पुजारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें