चंपावत नगर के जिला क्षय रोग अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय टीबी दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएम मनीष कुमार, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने गोष्ठी का शुभारंभ दीप जलाकर किया। उन्होंने संयुक्त प्रयास से जिले को टीबी मुक्त बनाने की अपील की है। 100 दिन तक अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर टीबी के लिए जागरूकता अभियान चलाने की बात कही।