फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पर्यावरण मित्रों ने ईओ पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

हीरा मेहरा Updated Fri, 20 Dec 2024 02:15 PM IST

नगर पालिका चंपावत के पर्यावरण मित्रों ने पालिका ईओ पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मियों ने ईओ पर कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। बृहस्पतिवार को पर्यावरण मित्रों ने पालिका परिसर में एकत्र होकर ईओ के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर नारे लगाए। पर्यावरण मित्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पालिका परिसर में एक सफाई कर्मी ईओ से एक आवश्यक कागज पर साइन कराने के लिए गया था, इसके बाद ईओ ने बिना कारण अपने कार्यालय से बाहर निकाल दिया। बताया कि वह पिछले दो सालों से लगातार ईपीएफ को लेकर मांग की जा रही है, लेकिन ईओ ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य के लिए कर्मी अपने अधिकारी के पास ही जाता है। इन सबके बावजूद भी दुर्व्यवहार किया जा रहा है। प्रदर्शन में विपिन कुमार, रोहित कुमार, मनीष कुमार, मोहित कुमार, राकेश कुमार, उमेश कुमार, राधा, सरिता आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें