फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: राज्य स्थापना दिवस पर सशक्त नारी उत्सव का आयोजन, सैकड़ों महिलाओं ने लिया भाग

हीरा मेहरा Updated Fri, 14 Nov 2025 02:37 PM IST

राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर पालिका ने सशक्त नारी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के अनेक स्वयं सहायता समूहों की सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया। बृहस्पतिवार को दीन दयाल पार्क में पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, ईओ भरत त्रिपाठी, सभासद रोहित बिष्ट, गौरव कलौनी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पालिकाध्यक्ष प्रेमा ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और विभाग की ओर से उनको हर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास कार्यक्रम के माध्यम से किया जा रहा है। दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन और दीनदयाल जन आजीविका योजना-शहरी के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं के व्यक्तित्व विकास और प्रोत्साहन के लिए खेल गतिविधियां और अन्य कार्यक्रम कराए गए। प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सिटी मैनेजर महेश चौहान ने किया। इस मौके पर सभासद मणिप्रभा तिवारी, जगदीश लाला साह, प्रदीप भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें