चंपावत नगर में खेल विभाग की ओर से महिला और पुरुष वर्ग की ओपन क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। क्रॉस कंट्री का शुभारंभ दायित्वधारी श्याम नारायण पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुरुष ओपन वर्क की 10 किमी दौड़ आंबेडकर पार्क से डुंगरासेठी सड़क से वापस होकर आंबेडकर पार्क में संपन्न हुई। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।