चंपावत जिले में बुधवार शाम से जारी बारिश के चलते एनएच बंद है। इसके अलावा सड़कों पर मलबा आया है। बृहस्पतिवार तड़के तेज बारिश के चलते एनएच पर स्वाला डेंजर जोन और संतोला के पास मलबा आने से रोडवेज बसें और अन्य टैक्सी वाहन चंपावत नहीं आ सके। वहीं मैदानी क्षेत्र से आने वाले रोडवेज बसें और टैक्सी वाहन भी टनकपुर में फंसे हैं। मशीनें लगाकर यातायात को सुचारु करने का काम किया जा रहा है।