फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग आपके द्वार, अभियान के तहत चंपावत में जनसुनवाई में अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सुनीं 17 शिकायतें

चंपावत में राष्ट्रीय महिला आयोग के अभियान 'महिला आयोग आपके द्वार' के तहत, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की ओर से 09 मार्च से 13 मार्च तक राज्य के विभिन्न जिलों में महिला जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जिला विकास भवन सभागार में 'महिला जनसुनवाई' कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने की और उनके साथ आयोग की सदस्य किरण साहित आदि लोग रहे। जनसुनवाई में वन स्टॉप सेंटर की समीक्षा के दौरान प्रशासिका रितु सिंह द्वारा बताया गया कि वर्ष 2019 से 2026 के 364 पंजीकृत मामलों में से 337 का सफल निस्तारण किया जा चुका है। प्रक्रियागत केस 27 तथा कुल आश्रय केस 56 है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें