फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohaghat: विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा- सरकार की मंशा पलायन रोकने की नहीं

विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने जंगली जानवरों से लोगों की सुरक्षा को लेकर शासन प्रशासन की ओर से ठोस कदम न उठाने पर गहरी नाराजगी जताई है। विधायक ने प्रशासन, वन विभाग से जंगली जानवरों से लोगों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार की मंशा पलायन रोकने की नहीं है। सरकार गंभीर होती तो ग्रामीणों की जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करती। उन्होंने कहा कि लोहाघाट, बाराकोट और पाटी में इन दिनों तेंदुए की दहशत बनी है। बीते दिनों मंगोली में तेंदुए ने एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। इससे क्षेत्र के लोग डरे सहमे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग केवल पिंजरा और ट्रैप कैमरा लगाकर अपना पल्ला झाड़ रहा है। विभाग आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए गंभीरता से प्रयास कर नहीं कर रहा है। तेंदुए की डर से अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं। जंगली जानवरों से परेशान होकर किसानों ने खेतीबाड़ी कम कर दी है। विधायक ने कहा कि आदर्श जिले में अधिकारियों के कई पद रिक्त हैं, इससे जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें