फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने चंपावत में किया विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण

हीरा मेहरा Updated Sat, 29 Nov 2025 05:18 PM IST

कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को चंपावत जिला मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले के श्यामलता क्षेत्र में होने वाली शहद और जिले के मंच क्षेत्र में होने वाले संतरों की काफी सराहना की। शुक्रवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत चंपावत पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने चंपावत जिले की विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। साथ ही कलेक्ट परिसर में विभागीय अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री घोषणा की समीक्षा बैठक करते हुए मॉडल जिले के रूप में मुख्यमंत्री की जो परिकल्पना उसके सापेक्ष काम करने को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार, सीडीओ डॉ जीएस खाती, एसडीएम अनुराग आर्या, एसपी अजय गणपति, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता विजय साकारीया, सीएमओ डॉ देवेश चौहान सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें