चंपावत जिले में दो दिन पूर्व हुई ओलावृष्टि के चलते काश्तकारों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है। जिले के सैकड़ों काश्तकारों पर ओलावृष्टि की मार पड़ी है। खेत में बर्बाद खेती देखकर उनकी आंखें छलक रही हैं। कड़ी मेहनत से सींचे पौधों को कुदरत की मार ने ऐसा मारा कि लाखों का नुकसान काश्तकारों को हुआ है। खेत में खड़ी गेहूं की बालियां गिरकर टूट गई हैं। सैकड़ों हेक्टेयर में बुई गई कई प्रकार की खेती ओलावृष्टि की भेंट चढ़ गई। सालाना सब्जी, फल बेचकर लाखों कमाने वाले काश्तकारों को ओलावृष्टि ने ऐसी मार दी है कि वह रात भर ठीक से सो नहीं पा रहे हैं।