चंपावत जिला मुख्यालय के बालेश्वर महादेव मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मानेश्वर महादेव मंदिर के पीठाधीश धर्मराजपुरी महाराज भजन संध्या का शुभारंभ न किया। उन्होंने कहा कि हर किसी के जीवन में गुरु का होना जीवन में जरूरी है। आध्यात्मिक, भौतिक या शैक्षिक ज्ञान गुरु के बिना मिलना आसान नहीं है। गुरु की आज्ञा का पालन हे भक्त का कर्तव्य है। इस दौरान कलाकारों ने भजन गाकर माहौल भक्तिमय कर दिया।