डीएम ने कीवी प्रशिक्षण हेतु किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना यह विशेष प्रशिक्षण भ्रमण 7 मार्च से 9 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जनपद के कुल 20 प्रगतिशील किसान प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी मोहित मल्ली ने बताया कि कीवी वर्तमान में एक उच्च मूल्य वाली नकदी फसल के रूप में उभर रही है और जनपद की जलवायु इसके उत्पादन के लिए अत्यंत अनुकूल है। उन्होंने साझा किया कि बागेश्वर के शामा क्षेत्र में आयोजित इस तीन दिवसीय शिविर का मुख्य उद्देश्य किसानों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें खेतों में ले जाकर पौधों के रोपण, वैज्ञानिक विधि से कांट-छांट, पोषण प्रबंधन और बीमारियों से बचाव की बारीकियों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना है।