फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: पाटी में आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं, 63 शिकायतों का समाधान किया

जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को विकासखंड सभागार पाटी में जिला स्तरीय तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की कुल 63 शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज की गईं, जिनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। तहसील दिवस में बिजली, पेयजल, सड़क निर्माण, सुरक्षा दीवार, घेर-बाड़, गौशाला निर्माण, आवास आवंटन, चिकित्सा एवं अन्य सम्बन्धित विषय सामने आए। जिलाधिकारी ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को मौके पर जाकर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें