फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

हीरा मेहरा Updated Sat, 01 Nov 2025 01:52 PM IST

चंपावत में युवा कल्याण विभाग और प्रांतीय रक्षक दल की ओर से ऑडिटोरियम हॉल में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में चंपावत, पाटी, लोहाघाट, बाराकोट की टीमों ने प्रतिभाग किया। शुक्रवार को महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे और विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडे ने किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत ने बताया कि जनपद स्तरीय युवा महोत्सव में युवक मंगल दल और महिला मंगल दलों के बीच लोक गीत लोकनृत्य, चित्रकला, कहानी भाषण और कविता लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कविता लेखन में चंपावत ने पहला, लोहाघाट ने दूसरा और बाराकोट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में पाटी, चंपावत, लोहाघाट ने पहले तीन स्थानों पर बाजी मारी, कहानी लेखन में पाटी, लोहाघाट, चंपावत ने स्थान पाया, भाषण प्रतियोगिता बराकोट, पाटी, लोहाघाट ब्लॉक ने बाजी मारी। लोकनृत्य में लोहाघाट, चंपावत, पाटी जबकि लोकगीत में लोहाघाट, चंपावत, बाराकोट ने स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन संचालन राजेंद्र गहतोड़ी ने किया। निर्णायक मंडल में हिमांशु जोशी, भूपेश देव, रविश पचौली, डॉ. वीसी जोशी, हेम चंद्र पांडेय, शांति जोशी, मुकेश गिरी, चंद्र सिंह सामंत रहे। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव पांडे, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, डीएसओ चंदन बिष्ट, तुलसी प्रसाद, खेल प्रशिक्षक सुरेश जोशी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें