चंपावत नगर के गैस एजेंसी कार्यालय में रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए लोग सुबह हे पहुंच गए। गैस सिलिंडर के वाहन आने से कुछ राहत मिली है। गैस सिलिंडर मिलने से लोगों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। निर्धारित स्थलों के भी गैस सिलिंडर का वितरण किया गया, लेकिन संख्या अधिक होने के चलते आपूर्ति नहीं हो पाई, इसके बाद लोग गैस एजेंसी कार्यालय पहुंचने लगे।