फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चंपावत में क्रॉस कंट्री दौड़ का शुभारंभ, विजेताओं को किया गया सम्मानित

चंपावत में क्रॉस कंट्री दौड़ का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी ने हरी झंडी दिखाकर किया। ओपन पुरुष वर्ग की 10 किमी दौड़ में पंकज महर प्रथम, सुनील कुमार द्वितीय, चंचल बिष्ट तृतीय, कमल महर चतुर्थ, प्रकाश सिंह पंचम और कमल जोशी छठे रहे। ओपन बालिका वर्ग की पांच किमी दौड़ में ऊषा थवाल प्रथम, गीतिका महर द्वितीय, अनीता रावत तृतीय, अंजली रावत चतुर्थ, पुष्पा पंचम और बबीता छठे स्थान पर रहीं। अंडर 15 आयु वर्ग की पांच किमी दौड़ में आरुष सिंह प्रथम, अमन गिरी द्वितीय, रमन बोहरा तृतीय, अनुज बोहरा चतुर्थ, दिव्यांशु महर पांचवे और विपिन सिंह बिष्ट छठे रहे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें