फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: सीएम धामी ने कहा- लैंड पोर्ट से व्यापार और रोजगार के खुलेंगे द्वार

हीरा मेहरा Updated Sat, 25 Oct 2025 02:27 PM IST

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा स्थित गुदमी क्षेत्र में नेपाल सीमा पर लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से करीब 500 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले आधुनिक लैंड परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि परियोजना भारत-नेपाल के बीच सहयोग, व्यापार और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास में सहायक होगी। लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया इस महत्वाकांक्षी परियोजना को उत्तराखंड सरकार के सहयोग से तेज़ी से आगे बढ़ा रही है। सीएम ने कहा कि परियोजना के आरंभ से ही पर्यावरणीय मंजूरी, प्रतिपूरक पौधरोपण और भूमि हस्तांतरण की सभी औपचारिकताएं पूर्ण होती रही हैं। इस वर्ष पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से लगभग 84 एकड़ वन भूमि को अंतिम स्वीकृति मिल चुकी थी। इसके बाद परियोजना के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया गया है। धुनिक लैंड पोर्ट भारत और नेपाल के बीच व्यापार और यात्री आवागमन के लिए एक समेकित, सुविधाजनक और सुरक्षित प्रणाली विकसित करेगा। यहां कस्टम, सुरक्षा, व्यापार एवं बॉर्डर से जुड़ी सभी प्रमुख एजेंसियां एक ही परिसर में कार्य करेंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें