फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंपावत जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़, पर्ची काउंटर पर लगानी पड़ी लाइन

हीरा मेहरा Updated Tue, 21 Jan 2025 01:58 PM IST

चंपावत जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की काफी भीड़ रही। पर्ची काउंटर पर सुबह से मरीज लाइन लगाकर इंतजार करते नजर आए। लगातार बदल रहे मौसम के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या कभी कम कभी बढ़ रही है। अस्पताल में बुखार और जोड़ों के दर्द के मरीज अधिक आए। अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. यश मोहन सोनी ने बताया कि मौसम बदलने के साथ ही बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सावधानी और डॉक्टर की सलाह से बीमार होने से बचा जा सकता है। कहा कि कभी पाला, बारिश और कभी धूप बीमारियों का सबब बन सकते हैं। ठंड के मौसम में पानी उबाल करना पीना चाहिए। बाहर जाते समय मुंह को ढकना चाहिए ताकि धूल अंदर न जाए। बच्चों का ठंडी चीजें न खिलाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें