फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चंपावत पीएमश्री जीआईसी में एक बॉटनिकल गार्डन बनकर तैयार, दूसरे का निर्माण जारी

चंपावत नगर के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए एक अभिनव पहल की गई है। विद्यालय परिसर में दो बॉटनिकल गार्डन विकसित किए जा रहे हैं, जहां छात्र-छात्राएं प्राकृतिक वातावरण के बीच बैठकर अध्ययन कर सकेंगे और प्रकृति के बीच रहकर उनकी सीखने की प्रक्रिया और अधिक रोचक और प्रभावी होगी। जीआईसी प्रांगण में प्रधानाचार्य कक्ष के आगे बॉटनिकल गार्डन तैयार हो गया है, इसमें कई प्रकार के पेड़-पौधे लगाए गए हैं। हालांकि अभी बच्चों को बॉटनिकल गार्डन में पढ़ाई शुरू नहीं की गई है। प्रधानाचार्य कक्ष के पीछे बनाए जा रहे दूसरे बॉटनिकल गार्डन में हवाई जहाज और अन्य चित्र बनाए जाने हैं। जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बच्चे इन गार्डनों में पढ़ते नजर आएंगे। विद्यालय में तैयार किए जा रहे इन बॉटनिकल गार्डनों से करीब 700 विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। गार्डनों में फलदार, छायादार और अन्य कई प्रकार के फूल, पौधे लगाए गए हैं। इन गार्डनों में औषधीय पौधे लगाने की भी तैयारी है। इससे बच्चों को वनस्पति विज्ञान और पर्यावरण संरक्षण के बारे में व्यावहारिक जानकारी भी मिल सकेगी। खुली हवा और हरियाली के बीच अध्ययन करने से छात्रों की एकाग्रता और रचनात्मकता में भी वृद्धि होगी। प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट ने बताया कि दो में से एक बॉटनिकल गार्डन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। दूसरे का काम जारी है। बॉटनिकल गार्डन विद्यार्थियों के लिए अध्ययन, अवलोकन और पर्यावरणीय जागरूकता का एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा। इससे विद्यालय का शैक्षिक माहौल और अधिक आकर्षक और प्रेरणादायक बनेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें