मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत गोरलचौड़ खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय चयन ट्रायल हुए। ट्रायल का शुभारंभ जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा ने किया। सोमवार को आठ से 14 आयु वर्ग की बालकों का चयन बैटरी टेस्ट के आधार पर हुआ। आठ एनपीआरसी बालकों का चयन 600 मीटर दौड़, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, मेडिसिन बाल, शटल रन, फॉरवर्ड बैंड रीच टेस्ट में मिले अंकों के आधार पर किया गया।