फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट में भाजपा ने जीता ब्लॉक प्रमुख पद, दो मतों से हासिल की जीत

हीरा मेहरा Updated Sat, 30 Aug 2025 02:09 PM IST

पंचायत चुनाव में लोहाघाट में भाजपा ने परचम लहराया है। ब्लाॅक प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी महेंद्र ढेक ने प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी अंकिता बोहरा को दो मतों से हराकर जीत दर्ज की। बृहस्पतिवार को प्रेक्षक टीएस मर्तोलिया और आरओ विम्मी जोशी की देखरेख में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। आरओ ने बताया कि ब्लाॅक प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी महेंद्र ढेक को 18 मत और निर्दलीय प्रत्याशी अंकिता बोहरा को 16 मत मिले। ऐसी ही स्थिति ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर देखने को मिली। इस पद के लिए किशोर रावत को 18 और प्रकाश सिंह को 16 मत, कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर प्रकाश चंद्र को 18 और सोबन सिंह को 16 मत मिले। तीनों पदों पर दो-दो मत जीत-हार का अंतर बने।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें