चंपावत जिला मुख्यालय के बालेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा के अवसर पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। पूरनपूर से आए भजन गायक राज मिश्रा ने अपनी टीम के साथ भजन गाकर समा बांधा। भजन सुनने के लिए देर रात तक श्रद्धालु डटे रहे। कलाकारों ने रामायण और महाभारत के प्रसंगों को गीतों के माध्यम से सुना शानदार प्रस्तुति दी।