योग दिवस पर भराड़ीसैंण विस परिसर में आठ से दस देशों के राजदूत के पहुंचने की संभावना है। जो शुक्रवार दोपहर बाद भराड़ीसैंण पहुंच सकते हैं। इसके अलावा यहां उत्तराखंड सरकार के आला अधिकारी, बड़े नेताओं के पहुंचने की संभावना है। साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम मौजूद रहेंगे। ग्रीष्मकालीन राजधानी के विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण की ठंडी हवाओं और सुहावने मौसम के बीच अनुलोम बिलोम होगा। जिसके लिए यहां आयुष विभाग, जिला प्रशासन और विधानसभा प्रशासन तैयारियों में जुटा है। परिसर में विशाल वॉटर प्रूफ टेंट लगाया जा रहा है। जिसमें एक साथ 700 से 1000 तक लोग योग कर सकेंगे। विश्व योग दिवस पर 21 जून को भराड़ीसैंण गुलजार होगा।