कर्णप्रयाग। विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन ने उप जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर में प्रतिभाग करने के लिए 25 किमी दूर पोखरी से महिला अस्पताल पहुंची और रक्तदान किया। शिविर में 15 से अधिक लोगों ने पंजीकरण किया जबकि 10 लोगों ने रक्तदान किया। रविवार को अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी पुरोहित के नेतृत्व में शिविर का आयोजन हुआ। इसमें बेस अस्पताल संघर्ष समिति और जिला सेवा प्राधिकरण के पीएलवी के सदस्यों ने भागीदारी की। पोखरी की पीएलवी प्रिया सेमवाल ने रक्तदान में उत्साह दिखाया। वहीं पीएलवी अशोक सिंह, देवेंद्र कुमार ने भी रक्तदान किया। जबकि बेस अस्पताल संघर्ष समिति के अनिल लडोला, चंदन सिंह, आशीष भंडारी और मोहित सिंह नेगी ने रक्तदान किया।