कर्णप्रयाग में उत्तरांचल स्टेट प्राथमिक टीचर एसोसिएशन का अधिवेशन ब्लॉक सभागार में सपन्न हुआ। अधिवेशन में प्रथम सत्र में शैक्षिक उनियन्न संगोष्ठी और द्वितीय सत्र में ब्लाॅक शाखा इकाई का निर्वाचन संपादित किया गया। निर्वाचन में त्रिलोक सिंह नेगी अध्यक्ष और शिव दर्शन सिंह नेगी र्निविरोध वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। बुधवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित शिक्षक उनियन्न संगोष्ठी में शिक्षक प्रतिनिधियों द्वारा घटती छात्र संख्या, शिक्षक नवाचार, निपुण भारत अभियान, बाल श्रम उन्मूलन जैसे प्रकरणों पर विचार व्यक्त किए गए । प्रांतीय समिति के सदस्य दिगंबर सिंह नेगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी शिक्षक पूरी जिम्मेदारी से शिक्षण कार्य कर रहे हैं। सभी को अपने-अपने स्तर से छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर देना होगा।